- राज्य स्तरीय चयन के लिए 46 प्रतिभागियों ने मारी बाज़ी
देहरादून। फ्रांस के लियोन में सितंबर 2026 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड में मंडल स्तर की चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई। देहरादून के विभिन्न केंद्रों सेलाकुई स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज, तिब्बती प्राइवेट आईटीआई, डीएनए लैब्स, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और एरिना मल्टीमीडिया में आयोजित प्रतियोगिताओं में गढ़वाल और कुमाऊं सहित राज्यभर से आए 53 प्रतिभागियों ने 26 विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कुकिंग, बेकरी-कन्फैक्शनरी, ऑटोमोबाइल, हेयर ड्रैसिंग, होटल रिसेप्शन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन प्रमुख प्रतियोगिताएँ रहीं। प्रतिभागियों को समिति की ओर से आवागमन, आवास व टी-शर्ट, टोपी, बैग और वाटर बॉटल जैसी एक्सेसरीज़ उपलब्ध कराई गईं।
विभागीय सचिव सी. रवि शंकर ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राज्य स्तर की प्रतियोगिता 14 दिसंबर को इन्हीं संस्थानों में होगी, जिसमें गढ़वाल और कुमाऊं के विजेता शामिल होंगे। यहां से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का चयन नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
आज की प्रतियोगिताओं में से 53 में से 46 प्रतियोगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
