उत्तराखंड

Dehradun : कोटद्वार में एसजीआरआर पैरामैडिकल कॉलेज (SGRR Paramedical College) खोले जाने पर स्पीकर ने महाराज का जताया आभार

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण
    ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
  • कोटद्वार में एसजीआरआर पैरामैडिकल कॉलेज खोले जाने पर स्पीकर ने जताया आभार
  • एसजीआरआर ग्रुप के द्वारा चिकित्सा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोटद्वार में पैरामैडिकल कॉलेज खोले जाने पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बुधवार सुबह 10ः30 बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। एसजीआरआर ग्रुप कोटद्वार में मेडिकल शिक्षा व नर्सिंग कॉलेज की सम्भावनाओं को तलाशेगा। राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल हर सम्भव सहयोग करेगा।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का कृषि विभाग कोटद्वार में मशरूम उत्पादन, शहद उत्पादन, मतस्य पालन पर विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाएगा। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल़ व श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन की ओर से किये जा रहे कार्यों से अगवत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विधानसभा अध्यक्ष ने चिकित्सा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के संस्थानों के द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की व श्री महाराज जी को संस्थानों के कुशल संचालन पर बधाई दी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top