उत्तराखंड

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री पद के अटकलों के बीच अब स्पीकर के नाम की चर्चाओं का दौरा हुआ तेज। अब यह नाम है सबसे आगे। पढ़ें पूरी खबर

इंफो उत्तराखण्ड/देहरादून

भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी के बाद जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का दौर जारी है, तो वहीं नई कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चा का दौरा शुरू हो गया है। नई सरकार में कौन मंत्री बनेगा और किस को सौंपी जाएगी विधानसभा अध्यक्ष की कमान इसको लेकर खासी चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

नई कैबिनेट में पुराने चेहरों से इतर नए नामों की सूची लंबी होती जा रही है, तो वहीं अटकलें हैं कि 6 बार के विधायक एक बार यूपी में “वरिष्ठ नेता बिशन सिंह चुफाल” को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है वहीं अब तक विस अध्यक्ष के पद पर रह रहे प्रेमचंद अग्रवाल को नई कैबिनेट में स्थान दिया जा सकता है। और मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बताए जा रहे सतपाल महाराज और डॉक्टर धन सिंह रावत के हाथ कुर्सी नहीं लगी तो उन्हें मंत्री बनाना तो तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, अरविंद पांडे का दावा भी पुख्ता लग रहा है। नए चेहरे के तौर पर महिला कोटे से रितु खंडूरी की एंट्री हो सकती है, तो वहीं गढ़वाल से वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान और प्रीतम पंवार भी लाइन में है। दलित कोटे से खजान दास और चंदन राम दास का भी नंबर लग सकता है इस हिसाब से पुरानी कैबिनेट में शामिल रहे कुछ मंत्रियों का पता भी कट सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top