उत्तराखंड

बड़ी खबर : श्रीनगर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

श्रीनगर/इन्फो उत्तराखंड

एनआईटी गेट के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, विलोचन लायक नाम का युवक अपनी बाइक से श्रीनगर आ रहा था। तभी उसकी बाइक एनआईटी गेट के पास सीधे ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को लेकर अस्पताल की ओर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

युवक के पास बरामद आधार कार्ड बरामद हुआ है। जिसके मुताबिक युवक झारखंड के दुमकी के कटकी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बाइक काफी स्पीड में थी, जिस वजह से वो ट्रक को नहीं देख पाया और बाइक टकराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide Update : घायल श्रमिकों से मिले CM सीएम, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

श्रीनगर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा चुकी है। अगर युवक के परिजन कोई तहरीर देते हैं तो घटना में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, किसी ने घटना की कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन ट्रक सड़क किनारे नो पार्किंग एरिया में खड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान : राज्य में 17 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की संभावना, रहें सतर्क
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top