उत्तराखंड

सालाना मुआयना करने थाना बहादराबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह

  • सालाना मुआयना करने थाना बहादराबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह
  • बाद सलामी शुरू हुआ थाना परिसर एंव कार्यालय का निरीक्षण
  • मालखाना, शस्त्रागार, मेस सहित कार्यालय में जांचे गहनता से सभी अभिलेख

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार सालाना निरीक्षण हेतु थाना बहादराबाद पहुंचे।जहां पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप और थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को जांचा गया एवं रजिस्टरों के रखरखाव को और बेहतर करने एवं डाटा का निश्चित समयावधि में मिलान करने हेतु कहा गया।

रजिस्ट्ररो के अवलोकन से पाया गया कि कई रजिस्ट्रर अपड़ेट नहीं है जिसपर प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि थाने का कार्यलेख एंव रजिस्ट्रर अपड़ेट होना चाहिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।साथ ही ग्राम अपराध रजिस्ट्रर में सम्बन्धित हल्का प्रभारी द्वारा अपने- अपने हल्के की सूचना अपड़ेट नहीं की गई है जिसपर सम्बन्धित हल्का प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के भीतर अपड़ेट करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों संग कप्तान से मिलने पहुँची "फूल सी" प्रशंसक

बैरक व मैस भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा थाना प्रभारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जवानों को ताजा एवं अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिले तथा साफ-सफाई का ख्याल रखते समय-समय पर मच्छर व कीड़े मारने की दवाओं का छिड़काव किया जाए ताकी स्वच्छ तन और मन के साथ अपनी ड्यूटी कर पाएं।

साथ ही निर्देशित किया गया कि जो थाने का स्टाफ है वह रात्रि में थाने में ही निवास करेंगे जिससे की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रवाना किया जा सके।मालखाने में मुकदमें से संबंधित मालों का काफी लम्बे समय से लम्बित होने पर प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह इसमें कमेटी गठित करने हेतु आज ही से आवश्यक कार्यवाही करेंगे तथा 15 दिवस के भीतर इन्हे निस्तारण करवाया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

थाने में रखे हुए सरकारी सम्पत्ति का सदप्रयोग किया जाये नहीं तो रखे रखे सामान निस प्रयोज हो जाता है थाने में रखे अस्लाओं का मिलान पुलिस लाइन आरमरी से तीन माह में शस्त्रों का मिला कराते हुए शस्त्र सफाई करवाई जाये तथा थाना स्तर पर प्रत्येक सप्ताह एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में शस्त्र सफाई एंव शस्त्र अभ्यास अवश्य कराया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार

अन्त में थाने पर सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों का सम्मेलन लेते हुए अवगत कराया कि कर्मचारी अपनी समस्या अपने उच्चाधिकारियों के समक्ष रख सकता है जिसका समाधान अवश्य किया जायेगा। सभी अधिकारी एंव कर्मचारी यह सुनिश्चित करे की थाने पर आने वाला फरियादी की समस्या को नम्रतापूर्वक सुनकर जो विधिक कार्यवाही बनती है उसके अनुरुप कार्यवाही की जाये। उक्त अवसर पर एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सीओ बहादराबाद संजय चौहान व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top