उत्तराखंड

बड़ी खबर : VPDO परीक्षा धांधली मामले में STF ने शिक्षक को किया गिरफ्तार, चार दलाल भी रडार पर

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा पेपर लीक मामले में पूर्व में विजिलेंस से जांच ट्रांसफर होने के बाद stf ने ग्राम विकास अधिकारी (वीपीडीओ) परीक्षा धांधली मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी धूमाकोट के एक सरकारी स्कूल का शिक्षक है।

एसटीएफ के मुताबिक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा वर्ष 2016 में हुई थी। जिसके बाद इस परीक्षा में धांधली का पता चलने पर शासन स्तर पर जांच कराई गई। वहीं 2016 से वर्ष 2019 में दिसंबर तक इसकी जांच चली।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा में धांधली की पुष्टि होने के बाद इसे विजिलेंस को भेज दिया गया। जिसके बाद विजिलेंस ने जनवरी 2020 में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। मगर, अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई।

वहीं अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस मुकदमे की विवेचना भी एसटीएफ से कराने पर सहमति बनी।

शासन के निर्देश पर इस मुकदमे को पिछले दिनों एसटीएफ को सौंपी गई थी, जिसमें जांच के दौरान फोरेंसिक प्रयोगशाला से ओएमआर शीट की जांच रिपोर्ट भी मंगाई गई। इसमें पुष्टि हो चुकी थी कि ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

Stf के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन सब साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को एक आरोपी मुकेश कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला वसंत विहार, गिरीताल, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया है। वह छुलसिया, धूमाकोट, पौड़ी गढ़वाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

चार दलाल भी रडार पर

इस मामले में मुकेश से एसटीएफ को अहम जानकारियां मिली हैं।बताया जा रहा है कि जिन लोगों के पास ओएमआर शीट थी, उनके नाम भी मुकेश शर्मा ने बताए हैं।

वे आयोग के थे या फिर किसी और संस्था के, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसटीएफ ने चार लोगों को रडार पर लिया है। जल्द ही इनमें से भी कुछ की गिरफ्तारी हो सकती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top