उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा (Pauri) : खाड्यूंसैंण बाजार में पिकअप लोडर और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां छोटी दीपावली के दिन खाड्यूंसैंण बाजार में रविवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पिकअप लोडर वाहन की चपेट में स्कूटी आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी-देवप्रयाग राजमार्ग पर खांड्यूसैंण बाजार में देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रहे पिकअप लोडर वाहन की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई।

वहीं भिड़ंत इतनी जोरदार थी, कि स्कूटी पिकअप लोडर वाहन के नीचे घुस गई, जिससे स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोडर के नीचे दोनों युवक इस कदर फंस गये कि वाहन को पलटकर क्षत-विक्षप्त शरीर को बाहर निकालना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि इस हादसे में एक अन्य राहगीर इस भिड़ंत की चपेट में आ गया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया।

भिड़ंत में स्कूटी सवार (22) साल का प्रशांत कुकरेती निवासी रामलीला मैदान पौड़ी व (23) साल का मोहित शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा यूपी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

वहीं इस हादसे में अन्य युवक हिमांशु नेगी पुत्र पुष्कर नेगी निवासी बैंज्वाड़ी पौड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ ने बताया गाय को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें : IND vs PAK T20 : अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने भारत को दिया 160 का लक्ष्य

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बाएं पैर की नस कटी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

यह भी पढ़ें : खुशखबरी : UKPSC ने जारी किया समूह ‘ग’ के अन्तर्गत वन आरक्षी के 894 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति (Forest Constable Recruitment), पढ़ें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : सूर्य ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे चार धाम (char dham) के मंदिर, इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की नहीं होगी इजाजत : महाराज

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top