उत्तराखंड

41वीं नेशनल ताईक्वांडो में सुहाना ने किया कमाल, जीता स्वर्ण

  • 41वीं नेशनल ताईक्वांडो में सुहाना ने किया कमाल, जीता स्वर्ण

देहरादून/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता एवं 8वीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शनिवार का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक रहा। रुड़की की खिलाड़ी सुहाना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

सुहाना ने अपने पहले मुकाबले में बंगाल की प्रतिद्वंद्वी को 18–8 के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद निर्णायक फाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा की खिलाड़ी को 17–11 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

ताइक्वांडो उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने सुहाना की इस उपलब्धि को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि रुड़की की इस बेटी ने उत्तराखंड को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है।

मल्होत्रा ने सुहाना को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि सुहाना जल्द ही भारत की टीम से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

सुहाना की जीत से खेल जगत में खुशी की लहर है और कोचों ने भी उनके प्रदर्शन को अनुकरणीय बताया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top