उत्तराखंड

मसूरी : टेंपो ट्रेवल का ब्रेक फेल होने से पहाड़ी पर टकराई। 9 यात्री घायल

मसूरी/इंफो उत्तराखंड

मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा फॉल के पास एक टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल होने से पहाड़ी पर जा टकराई। जिसमें वाहन में सवार 13 लोगों में से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था, तभी भट्टा फॉल के पास टेंपो ट्रेवल का अचानक से ब्रेक फेल हो गया। और वह पहाड़ी पर जा टकराई। जिसमें हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मसूरी पुलिस ने 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय में ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा के मुताबिक घायलों में वाहन चालक ललित मेहरा की पहचान दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि अन्य सभी पर्यटक उड़ीसा के रहने वाले हैं। यहां पर्यटक मसूरी घूमने के लिए आ रखे थे, तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

घायलों की पहचान सूरज नारायण त्रिपाठी पुत्र अभिमन्यु त्रिपाठी, अमिता कुमारी पत्नी सूरज नारायण, जे पटनायक पत्नी पीके पटनायक, सुजाता दास पत्नी विवेकानंद, दुर्गा प्रसाद पालो पुत्र भीमसेन पालो, प्रभा सैनी विश्नोई पत्नी प्राजोवबंधु बिश्नोई, विवेकानंद कर पुत्र एलके कर, पीके पटनायक पुत्र मोहनचंद पटनायक के रूप में हुई है। ये सभी यात्री उड़ीसा के ब्रह्मपुरगंज के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top