उत्तराखंड

17 महीने से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानलेवा हमले में था वांछित

Advertisements

17 महीने से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानलेवा हमले में था वांछित

छह साथी पहले ही भेजे जा चुके जेल, पुलिस को चकमा देने के लिए नहीं करता था मोबाइल का इस्तेमाल

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के एक वांछित आरोपी को आखिरकार पुलिस ने 17 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन तक का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

क्या था मामला?

29 सितंबर 2023 की रात प्रेमनगर के नौगांव मांडुवाला निवासी अंकित कुमार पर कुछ युवकों ने हाकी स्टिक और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अंकित ने पुलिस को बताया था कि उसने शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को रोका तो उन्होंने घातक हमला कर दिया। इस मामले में प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हमले में शामिल एक और आरोपी आदित्य उर्फ सोनू कुमार सिंह (पुत्र नागेंद्र सिंह, निवासी महुली, नवीनगर, जिला औरंगाबाद, बिहार) लगातार फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी बेहद सतर्क था। उसने पुलिस से बचने के लिए कोई डिजिटल निशान तक नहीं छोड़ा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए गुप्तचरों का सहारा लिया। मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि वह गडरिया मोहल्ला, स्मिथनगर में छिपा हुआ है। 19 मार्च 2025 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 17 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल रॉबिन कुमार, हेड कांस्टेबल किरण कुमार (एसओजी नगर, देहरादून) आदि मौजूद रहे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top