उत्तराखंड

चलती कार में बारातियों को हुड़दंग करना पड़ा भारी, दून पुलिस की कार्यवाही से उतरी सबकी खुमारी

चलती कार में बारातियों को हुड़दंग करना पड़ा भारी, दून पुलिस की कार्यवाही से उतरी सबकी खुमारी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमे कुछ युवक कार की छत तथा कुछ गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे, का संज्ञान लेकर एसएसपी दून ने तत्काल कार्यवाही के दिये थे निर्देश

दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर वीडियो में दिख रहे सभी वाहन 03 कार व 02 मोटरसाइकिलो को किया चिन्हित

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

सभी वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही करते हुए सभी वाहनों को किया सीज

सड़क पर हुड़दंग और स्टंट करते हुए बारातियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ युवक कारों के ऊपर बैठकर, तो कुछ खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रह थे।

उक्त वायरल वीडियो का एसएसपी दून द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहनो के सम्बंध में जानकारी करते हुए 03 चौपहिया वाहनों UK07 FS1864 क्रेटा, UK 16 D 0317 फॉर्च्यूनर, UK 16 A 1786 स्कॉर्पियो एवं दो मोटरसाइकिल UK07 DE 9584 बुलेट व UA 07 K 9650 हीरो स्प्लेंडर सहित कुल 05 वाहनों को सीज किया गया तथा वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

वाहनों के चालकों का नाम पता:-

1- शादाब शफी पुत्र नफीस शफी निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून
2- विनय चमोली पुत्र राजपाल सिंह निवासी नयागांव देहरादून
3- साहिल खान पुत्र नौशाद खान निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून
4- फुरकान पुत्र लतीफ निवासी नयागांव ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून
5- इकराम पुत्र इखलाख निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास देहरादून

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top