उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : यहां गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत, अन्य दो लोग घायल

बागेश्वर/इन्फो उत्तराखंड 

बागेश्वर से बड़ी दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां रमाणी-कनौली मोटर मार्ग पर कार गहरी खाई में जा गिरी, वहीं इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक नामतीचेटाबगड़ से शामा आ रही कार संख्या यूए-04-ई4727 शामा कनौली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News : ओवरटेकिंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को प्राइवेट वाहन से खड़लेख तक लाएं, यहां से उन्हें 108 की मदद से सीएचसी कपकोट लाए। वहीं सूचना के बाद थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

मृतकों की पहचान 

चेटाबगड़ निवासी दरपान सिंह 60 वर्ष पुत्र दान सिंह, लीला देवी 55 वर्ष पत्नी खुशाल सिंह, गोपुली देवी 62 वर्ष पत्नी गोपाल सिंह और भनार गांव निवासी मानुली देवी 52 वर्ष पत्नी पान सिंह की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

घायलों की पहचान 

भनार निवासी पुष्पा देवी 35 वर्ष पत्नी बलवंत सिंह और ढाई साल की मासूम ज्योति घायल हो गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top