उत्तराखंड

अच्छी खबर : आने वाला दशक होगा उत्तराखंड का, करेंगे आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित : रेखा आर्य

23 वें राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित हुआ उत्तराखंड महोत्सव-2022, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

मुझे है उत्तराखंडी होने पर गर्व -रेखा आर्य

2025 तक उत्तराखंड को बनाएंगे शहीदों के सपनो का सर्वश्रेष्ठ राज्य -रेखा आर्य

हमारे परिधान ही है हमारी पहचान, इसे संजोकर रखना हमसब की जिम्मेदारी-रेखा आर्य

आने वाला दशक होगा उत्तराखंड का, करेंगे आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित-रेखा आर्य

हल्द्वानी/इंफो उत्तराखंड 

राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने रामलीला मैदान में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव-2022 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री ने सर्वप्रथम राज्य निर्माण में अपने प्राणो की आहूती देने वाले अमर शहीदो को श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कार्यक्रम में लोकगायकों ने जहाँ लोकसगीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया तो वहीं लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के अमर शहीदो को भावपूर्ण विन्रम श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में हमारे आंदोलनकारियों का अमूल्य योगदान रहा है आज हम खुद को उत्तराखंडी कहते हैं और इसपर गर्व करते हैं तो यह हमारे राज्य आंदोलनकारियों की देन है।

उन्होंने कहा कि आज हम राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और जब हम रजत जयंती मना रहे होंगे उस समय हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हों ऐसा प्रयास हमारी सरकार कर रही है।

इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कई सारी जन कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश को कई सौगाते मिली है जिनमे आल वेदर रोड, ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ का पुनर्निर्माण सहित कई योजनाए शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग पदों पर भर्ती की मांग को लेकर विधायक टम्टा से मिला महासंघ, सौंपा ज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति को मुख्य भूमिका का निर्वहन करना है।

मोदी जी के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्व है कि इस दशक की शुरूआत में जो विकास की रफ्तार हमने पकड़ी है उसको हम पूर्ण रूप से गतिमान रखेंगे और उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।

महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा, मानसम्मान करने की प्रधानमंत्री की सोच और महिला सशक्तिकरण की दिशा मे हम लगातार काम कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षो मे केन्द्र सरकार द्वारा कई करोडो की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनमेंं बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उन्होने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड मे सड़क मार्गो का विकास किया जा रहा है वही पहाड़ में रेल का सपना भी साकार होने की कगार पर है।

उन्होने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए चारधाम, आलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओं की सौगात दी है,जिससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड का आवागमन सुगम हो जायेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, कार्यक्रम आयोजक निर्मला जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, महिला मोर्चा उपाध्याय गायत्री दुर्गापाल सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top