उत्तराखंड

गोवंश संरक्षण पर धरातल पर काम करें सरकार, सिर्फ औपचारिकता न निभाए : मोर्चा

  • गंदगी- पॉलिथीन खाती गोवंश की कब होगी पूजा गवर्नर साहब : मोर्चा
  • सड़कों पर हो चुका आवारा पशुओं का साम्राज्य स्थापित!
  • सैकड़ो लोग अब तक हो चुके चोटिल

देहरादून। जन संघर्ष अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि कल गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्यपाल द्वारा गोवंश की पूजा- अर्चना की, जो कि अच्छी बात है, लेकिन उनका दायित्व बनता है कि गोवंश के संरक्षण, इनके स्वास्थ्य, दुर्घटना के कारण सड़क में कराहते गोवंश व इनके कल्याण के बारे में कुछ सोचें यानी धरातल पर कुछ रचनात्मक कार्य करने की दिशा में काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

नेगी ने कहा कि सिर्फ औपचारिकता पूर्ण करने के उद्देश्य से ये पूजा- अर्चना तब तक बेकार है, जब तक कूड़े के ढेर में गंदगी, कांच, पॉलिथीन, कील व न जाने क्या-क्या विषैले पदार्थ खाकर अपना गुजर- बसर कर रही इन गायों (गोवंश) के बारे में सोचना होगा, सड़कों पर स्थापित हो चुके आवारा पशुओं (गाय- सांड) के साम्राज्य, सैकड़ो लोग इन आवारा पशुओं के हमले से घायल हो चुके व अकाल मृत्यु का ग्रास बन चुके, किसानों की फसल चौपट होने के नुकसान के बारे में सोचना होगा कि कैसे इन सब चीजों से पार पाया जाए। सरकार को भी इस दिशा में ठोस पहल करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

मोर्चा ने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ साल में एक दिन औपचारिकता पूर्ण करने से बेहतर है कि इनके लिए ठोस रचनात्मक कार्य किया जाए। पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व हाजी असद मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top