उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक ले पहुँचा थाने

  • सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक ले पहुँचा थाने

देहरादून। सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत तीन युवकों को थाने तक खींच लाई। फेसबुक पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने के लिए युवकों ने पिस्तौलनुमा लाइटर से केक काटते हुए वीडियो बनाया और अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तीनों को हिरासत में ले लिया।

एसएसपी देहरादून ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का निकला। पुलिस ने दबिश देकर तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों में अभिषेक (18) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी हर्रावाला, अमित कुमार (18) पुत्र सिकंदर महतो निवासी मियावाला चौक हर्रावाला, और कार्तिक जोशी (28) पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी मियावाला थाना डोईवाला शामिल हैं।

बर्थडे पार्टी में बना वीडियो :- 

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को अभिषेक का जन्मदिन था। इसी मौके पर तीनों दोस्तों ने पिस्तौलनुमा लाइटर खरीदी और उससे केक काटते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और मामला पुलिस तक पहुँच गया।

पुलिस ने युवकों के पास से पिस्तौलनुमा लाइटर बरामद कर ली। जांच में स्पष्ट हुआ कि हथियार असली नहीं, बल्कि बाजार से खरीदी गई लाइटर है। बावजूद इसके, युवकों की हरकत को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top