देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
संसदीय कार्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा विधानमंडल दल में दायित्वों की घोषणा कर दी है। जिसकी जानकारी मीडिया को प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है।
मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बहादराबाद विधानसभा सीट के विधायक आदेश चौहान को भाजपा विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। वहीं रामनगर विधानसभा सीट से विधायक दीवान सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इनकी नियुक्ति परम्परागतनुसार की गई है। जिससे सदन में भाजपा विधायकों का सामंजस्य हो सकेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें