उत्तराखंड

पर्यटन परिसंपत्तियाँ अब होंगी किराए पर उपलब्ध : जिलाधिकारी

  • पर्यटन परिसंपत्तियाँ अब होंगी किराए पर उपलब्ध : जिलाधिकारी

पौड़ी। सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की विभिन्न पर्यटन परिसंपत्तियों के संचालन, रखरखाव और किराया निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि विकासखंड कोट के घीड़ी में दो कक्षों के विश्रामगृह, पैठाणी स्थित रैनबसेरे तथा रथुवाढ़ाब स्थित पर्यटक सूचना केन्द्र को किराए पर दिया जाय। साथ ही उन्होंने सतपुली के एंग्लर हट्स की निविदा प्रक्रिया पूरी कर उसे भी किराए पर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौड़ी, लैंसडाउन और कण्वाश्रम के समीप निर्मित मल्टीस्टोरी पार्किंग को शीघ्र उपयोग में लाया जाए तथा सतपुली पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परिसंपत्तियों का संचालन पारदर्शिता के साथ किया जाय और निर्धारित शुल्क नियमित रूप से समिति के खाते में जमा हो। उन्होंने कहा कि पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जनपद का पर्यटन नयी ऊँचाइयों पर पहुँचेगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि बैठक में सतपुली स्थित हट्स एवं फिशरी सेंटर (एंग्लर्स हट्स) को पीपीपी मोड पर पुनः संचालित करने का निर्णय लिया गया। वहीं श्रीनगर के आधुनिक स्वागत केन्द्र की परिसंपत्तियों के संचालन पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, कोषाधिकारी अमर्त्य विक्रम सिंह, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top