उत्तराखंड

हादसा : यहां आंधी-तूफान में ट्रैक्टर के ऊपर गिरा पेड़। 7 लोग दबे। दो की हालत गंभीर

मसूरी/इंफो उत्तराखंड

मसूरी रोड पर देर शाम करीब 5:00 बजे आंधी तूफान के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पर पेड़ गिरने से 7 लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

 

मिली जानकारी के अनुसार इसी मार्ग पर एक और पेड़ गिरने से करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा जिसके बाद एसडीआरएफ ने पेड़ की शाखाओं को काट कर यातायात सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

 

राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट के पास सोमवार शाम को भी करीब 5:00 बजे आंधी के चलते एक बड़ा पेट मसूरी की ओर से देहरादून आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिर गया जिसमें ट्रॉली में सवार 7 लोग दब गए।

 

स्थानीय लोगों ने बताया ट्रैक्टर से यूपीसीएल का सामान ढोया जा रहा था जिसमें हादसे के बाद लोगों ने कुछ घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर राजपुर एसओ मोहन सिंह, एसडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। हादसा होने के बाद दोनों तरफ का यातायात रुक गया जिससे पुलिस ने वैकल्पिक मार्गो से बाकी यातायात को निकलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

 

एसओ राजपुर ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। दो लोगों को एसडीआरएफ ने गिरे पेड़ की शाखाएं काटकर बाहर निकाला और दून अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

 

घायलों की पहचान

अजय कुमार, मामचंद, सत्यपाल, रजनीश , गुज्जर, अमित और विक्की शामिल हैं। इनमें से रजनीश और अमित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दून अस्पताल में रजनीश को आईसीयू में रखा गया, जबकि अमित का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top