उत्तराखंड

दु:खद : यहां गधेरे में नहाते समय दो लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत। परिजनों में मचा कोहराम

पौड़ी गढ़वाल/इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद खबर आ रही है, जहां पौड़ी तहसील के अंतर्गत भीराडंगू तोक के गधेरे में नहाते वक्त दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में सन्नाटा पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

पहाड़ी तहसील के पट्टी पैडुलस्यूं के राजस्व उपनिरीक्षक महावीर सिंह द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 5:00 बजे ग्राम डूंगरी, पट्टी पैडुलस्यूं, तहसील पौड़ी गढ़वाल के भीराडंगू तोक में स्थित गधेरे में नहाते वक्त दो व्यक्ति डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

ग्रामीणों ने इन दोनों को गधेरे से बाहर निकाला तथा 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल पौड़ी चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

मृतकों में प्रमोद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह (32) ग्राम ढांढरी, पट्टी ग़लतियां, तहसील पौड़ी तथा मोहित पुत्र महावीर सिंह (34) ग्राम ढांढरी, पट्टी ग़लतियां, तहसील पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top