उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर को श्रद्धांजलि

  • ग्राफिक एरा में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर को श्रद्धांजलि

देहरादून। ग्राफिक एरा ने राष्ट्र सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए अपने पूर्व छात्र शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय में आयोजित  शोक सभा में उनके अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए उन्हें नमन किया गया।

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बी.ए. इंग्लिश (ऑनर्स) के बैच 2019-22 के छात्र थे। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में राष्ट्र की सेवा के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ऑपरेशनल ड्यूटी करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन और बलिदान छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एक छात्र से सेना के अधिकारी बनने और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने तक का उनका सफर युवा पीढ़ी को साहस, अनुशासन और देश सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

आज आयोजित शोक सभा में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने नम आंखों से शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने उनका परिचय दिया और उनकी शहादत के संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

सभी ने दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण को नमन किया। शोक सभा में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top