- आईसना’ के दो राष्ट्रीय पदाधिकारी पीसीआई में शामिल, उत्तराखंड इकाई ने दी बधाई
- _ विज्ञापन नीति व पत्रकार सुरक्षा पर अब होगी राष्ट्रीय स्तर पर आवाज़ बुलंद
देहरादून। ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के लिए बड़ा सम्मान मिलते हुए संगठन की राष्ट्रीय महासचिव आरती त्रिपाठी और अरुण त्रिपाठी को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का विधिवत सदस्य मनोनीत किया गया है। दोनों के नाम भारत के राजपत्र में 3 दिसंबर 2025 को अधिसूचित किए गए। इस नियुक्ति से संगठन और छोटे-मध्यम समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।
आईसना पदाधिकारियों ने कहा कि पीसीआई में प्रतिनिधित्व मिलने से छोटे अखबारों के हितों, पत्रकार सुरक्षा और नीतिगत मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह टोनी ने दोनों को बधाई देते हुए सक्रिय योगदान की अपेक्षा जताई।

उत्तराखंड इकाई ने इसे ग्रामीण और लघु समाचार पत्रों की आवाज को मजबूती देने वाला कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, महासचिव सोमपाल सिंह, प्रिया गुलाटी, अशोक रावत, नीरज पाल, अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन से सरदार गुरिंदर सिंह, बी.एम. शर्मा और सुधीर पंड्या भी पीसीआई के सदस्य बने हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सभी पाँचों सदस्य छोटे समाचार पत्रों से आते हैं, जिससे स्मॉल एवं मीडियम अखबारों के हितों की पैरवी और मजबूत होने की उम्मीद है।
