उत्तराखंड

दु:खद : यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत। जबकि तीन लोग घायल

नई टिहरी/इन्फो उत्तराखंड

टिहरी के नैनबाग से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही हैं, जहां देर शाम बेल-परोगी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 07सी-ए 2711 विकासनगर से शादी का सामान लेकर आ रही थी। तभी अचानक बेलगांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें राजस्व विभाग की टीम व 108 सेवा की मदद से देर रात अंधेरे में किसी तरह से ग्रामीणों की मदद लेकर घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

 

एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चैहान के मुताबिक इस दुर्घटना में गोविन्द सिंह 48 वर्ष पुत्र मंगत सिंह निवासी ग्राम बेल मल्ला, राजेश उर्फ पप्पू 32 वर्ष स्वरूप सिंह निवासी ग्राम सड़क तल्ला की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि वाहन चालक मनोज राणा 28 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह, बलवीर सिंह 45 वर्ष पुत्र गोबर सिंह दोनों निवासी सड़क तल्ला, कुंवर सिंह 65 वर्ष पुत्र देव सिंह निवासी बेल तल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top