इंफो उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क
राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार देर शाम को आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर (IAS officers transfer) किए गए हैं, इसके साथ ही चार एचसीएस अधिकारियों को भी नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं।
जारी किए गए आदेश में जेल अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। जिसमें संजीव वर्मा को रोहतक विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डी सुरेश को स्थानीय आयुक्त हरियाणा भवन नई दिल्ली के रूप में पदस्थ किया गया है।
राजीव रंजन को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जगजीत सिंह को हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं यशेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक और विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
आनंद कुमार शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त सह जिला में नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा प्रदीप सिंह को पटौदी का उप मंडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि वीरेंद्र सिंह सेहरावत को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।
देखें लिस्ट :-
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें