उत्तराखंड

ब्रेकिंग : चारधाम व हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए अब तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने किया पंजीकरण

देहरादून। चारधाम व हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए अभी तक करीब 20 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारधाम व हेमकुंड साहिब में प्रति दिन दर्शन की संख्या को निर्धारित किया गया है।

तीर्थयात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने सलाह दी है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए पंजीकरण की उपलब्धता की जांच के बाद ही चारधाम व हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए होटल, हेली सेवा समेत अन्य बुकिंग करें। पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कॉल सेंटर पर सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यापारियों समेत छोटे दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि चारधाम, हेमकुंड साहिब और यात्रा मार्गों, मंदिर परिसर, नदियों व आसपास के इलाकों में साफ-सफाई ‌का विशेष ध्यान रखें। यात्रा मार्गों पर कई जगहों पर कूड़ेदान लगाए गए हैं इसलिए कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

विश्व प्रसिद्ध चारधाम व हेमकुंड साहिब करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इन स्थानों पर साफ-सफाई रख हम पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top