उत्तराखंड

भारी बारिश का अलर्ट : कल इस जिले में रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद। आदेश जारी

पौड़ी भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा सोमवार सुबह 9 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त को गढ़वाल मंडल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, गरज के साथ बिजली चमकने और नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ने की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

हालात को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एहतियातन जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मंगलवार, 5 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

डीएम कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक रूप से नदियों, गदेरों के पास न जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई से धामी सरकार क्यों कतरा रही है?

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top