देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
देहरादून डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि राजधानी देहरादून में देर रात डीआईजी द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिस दौरान उन्हें ड्यूटी पर 5 पुलिसकर्मी नदारद मिले। हालांकि इसके बाद उन्होंने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त 1 हेड कांस्टेबल सहित 04 कांस्टेबलों को लापरवाही पाए जाने डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने तत्काल प्रभाव निलंबित किया है।
निलंबित कर्मचारीगण :-
- 1- हे0कां0 अजय मुयाल
- 2- कां0 मनोज
- 3- कां0 आशीष
- 4- कां0 मुकेश
- 5- कां0 अंशुल सैनी
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें