देश

Viral Video : चलते-चलते अचानक हवा में उड़ने लगी कार। देखकर खुली की खुली रह गई लोगों की आंखें……

  • जब सड़क पर उड़ने लगी सुपरकार
  • नजारा देखकर लोगों के उड़े होश
  • किसी ने कहा ग्राफिक्स का कमाल, तो किसी ने कहा मूवी का सीन

सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। लोगों को भरोसा नहीं होते रहता है कि सच में ऐसा भी हो सकता है? तभी इस वायरल वीडियो (Viral Video) ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। क्योंकि, इस वीडियो में एक कार रोड पर चलते-चलते अचानक हवा में उड़ने लगी। जिसने भी इस नजारा को देखा वो हैरान रह गया। अब इस वीडियो पर यूजर्स चटकारे ले रहे हैं और कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी

देखें वीडियो :-

आज तक आपने फिल्मों में या फिर गेम में कार को उड़ते देखा होगा? लेकिन, जरा सोचिए आप सड़क पर चल रहे हैं और अचानक कार हवा में उड़ने लगे तो कैसा नजारा होगा? पहले तो आप इस पर यकीन नहीं करेंगे और सच में देख भी लिया तो मन में कई तरह के सवाल भी उठेंगे। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी

वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स मस्त सुपरकार में बैठा हुआ है। वहीं, बगल में एक दूसरी कार चल रही होती है। कार में बैठा शख्स कुछ कहता है और अपनी कार की स्पीड बढ़ाते हुए आगे निकल जाते हैं। कुछ ही दूर जाने पर कार के विंग्स निकल जाते हैं। इसके बाद कार हवा में उड़ने लगती है। जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं।

नजारा देख दंग रह गए लोग

वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी मूवी का सीन हो। इस कार को फेमस म्यूजिक आर्टिस्ट साइरस डोब्रे चला रहे हैं। वीडियो को खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। किसी का कहना है ये कैसे हो सकता है? किसी का कहना है कि ये किसी ग्राफिक्स का कमाल है। एक ने कहा कि ये तो काफी अद्भुत नजारा है। फिलहाल, मामला जो भी हो लेकिन यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top