उत्तराखंड

RTI खुलासा : सरकारी नौकरी से डॉक्टरों का मोहभंग, 4 साल में 59 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा…

आरटीआई खुलासा : 4 साल में 59 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी

रिपोर्ट/ नीरज पाल

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में पिछले चार सालों में 59 डॉक्टरों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। यह संख्या न केवल चिंता का विषय है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि डॉक्टरों में सरकारी नौकरी को लेकर मोहभंग बढ़ता जा रहा है।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 अप्रैल 2021 से 30 अगस्त 2025 के बीच अलग-अलग विभागों में करीब 194 डॉक्टरों ने ज्वॉइन किया। इनमें सबसे ज्यादा भर्ती ऑब्स एंड गायनी विभाग में हुई, जहां 14 डॉक्टरों ने विभिन्न पदों पर ज्वाइन किया। वहीं, पीएमआर और एफएमटी विभाग में केवल एक-एक डॉक्टर ने ही ज्वॉइनिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

लेकिन छोड़ने वालों की संख्या भी बढ़ी है। 10 मई 2022 से 10 सितंबर 2025 के बीच 59 डॉक्टरों ने अलग-अलग विभागों से त्यागपत्र दिया। एनेस्थीसिया विभाग में सबसे ज्यादा 8 डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ी, इसके अलावा पेडियाट्रिक्स से 5, फिजियोलॉजी, जनरल सर्जरी, ईएनटी और मेडिसिन से 4-4, सर्जरी से 3, ऑब्स एंड गायनी व ब्लड बैंक से 3-3, कम्युनिटी मेडिसिन से 2 और बाकी विभागों से 1-2 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी डॉक्टरों का मोहभंग कई वजहों से है। सबसे बड़ी वजह सैलरी और बेहतर अवसर है। आज बड़े-बड़े प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अधिक आकर्षक पैकेज दे रहे हैं, जिससे डॉक्टर सरकारी नौकरी छोड़ प्राइवेट क्षेत्र में चले जा रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टरों को सार्वजनिक छुट्टियों में भी ओपीडी करनी पड़ती है, जिससे काम का दबाव बढ़ता है। कई विभागों में स्टाफ की कमी भी वर्कलोड को और बढ़ा देती है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उत्तराखंड में एनपीए (नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस) की अनिवार्यता भी एक बड़ी वजह है। कई राज्यों में डॉक्टरों को एनपीए लेने या न लेने का विकल्प होता है, जिससे वे निजी प्रैक्टिस कर सकते हैं। लेकिन उत्तराखंड में सभी डॉक्टरों के लिए एनपीए अनिवार्य है, जिससे उनके सामने विकल्प सीमित हो जाते हैं।

विशेषज्ञों का सुझाव है कि ट्रांसफर नीति में बदलाव और एनपीए संबंधी लचीलापन सरकारी डॉक्टरों को लंबे समय तक सेवाएं देने के लिए जरूरी है।

आरटीआई लिस्ट :- 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top