उत्तराखंड

ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में देर से ऑफिस आने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर होगी बड़ी कार्रवाई। देखें आदेश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

शिक्षा विभाग ने कर्मचारी व अधिकारियों को समय से आने के लिए एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि अधिकारी व कर्मचारी विलंब से कार्यालय में आते हैं जिससे जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता है। साथी कर्मचारियों को इस प्रवृत्ति से विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उपर्युक्त आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी कर्मचारी व अधिकारी 10:00 बजे तक कार्यालय में नहीं आते हैं तो उनके विरुद्ध प्रथम बार में मौखिक की चेतावनी और द्वितीय बार में विलंब से आने पर लिखित चेतावनी और तृतीय वार में विलंब से आने पर उनके विरुद्ध वेतन काटने व विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। जिससे इस संबंध में अधिकारी व कर्मचारी की व्यक्तिगत पत्रावली भी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

शिक्षा विभाग ने कहा कि हमारे संज्ञान में यह भी आया है कि मध्याहन भोजन के समय में व इसके उपयोग के बारे में निर्धारित व्यवस्थाओं का अनुपालन नहीं किया जा रहा है जिससे आम जनता को कार्यालय में आने पर सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही दिनांक 4 जनवरी 2006 में वर्णित व्यवस्थानुसार मध्याहन भोजन का समय दोपहर 1:00 बजे अपराहन से 2:30 बजे अपराह्न के मध्य केवल आधे घंटे का होगा। और इस अवधि में ही प्रतीक अधिकारी व कर्मचारी माध्यहन भोजन के लिए निर्धारित समय का उपयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

विभाग के प्रत्येक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालय अनुभाग में कार्यरत कर्मचारियों के आधे घंटे के माध्याहन भोजन का समय इस प्रकार निर्धारित करेंगे, कि एक बार में ही लगभग एक तिहाई कर्मचारी मध्याहन भोजन पर जाएंगे। जहां पर एक अधिकारी एवं एकल कर्मचारी ही हो वहां पर वे आपस में मध्याहन भोजन का समय इस प्रकार तय करेंगे, कि उनमें से एक भी कार्यालय अनुभाग में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

विद्यालय शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी की कार्यकुशलता, क्षमता में वृद्धि तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विभाग को संवेदनशील पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से निर्देशित किया जाता है, कि उत्तराखंड शासन के कारक कार्यालय ज्ञात संख्या 671 दिनांक 20 अगस्त 2009 एवं राजाज्ञा, संख्या 994 दिनांक 04 जनवरी, 2006 में वर्णित उक्त निर्देशों / आदेशों का कड़ाई से परिपालन सुनिश्चित करें।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top