उत्तराखंड

बड़ी खबर : लक्सर में महिला व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, छीना आसियाना, पीड़ित ने चिलचिलाती धूप में गुजारा पूरा दिन

Advertisements

लक्सर में महिला बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, छीना आसियाना पीड़ित ने चिलचिलाती धूप में पूरा दिन गुजारा।

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591

लक्सर में विवादित जमीन पर बने मकान में रह रहे परिवार की महिला व बच्चों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की, और उनका सामान बाहर फेंककर मकान पर ताला जड़ दिया। रात से पूरा परिवार सड़क पर है। पीड़ित ने पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

लक्सर वार्ड 7 के मुसाहिद पुत्र फारूख तालाब की भूमि पर बने मकान में रहता है। जमीन पर और कई लोगों के मकान हैं। कुछ दिन पहले डौसनी के व्यक्ति ने फर्जी तरीके से उक्त जमीन का अपने नाम बैनामा करा लिया। तभी से वे मकान पर कब्जा करने की कोशिश में थे। मुसाहिद ने कई बार इसकी शिकायत की।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

आरोप है कि रविवार शाम पुलिस ने उसे कस्बा चौकी बुलाया था। उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोग उसके घर में घुसे तथा परिवार की महिलाओं, बच्चों से मारपीट की। और घर का सारा सामान बहार फेंककर मकान पर अपना ताला लगा दिया।

बाद में वह लौटा, तो उसका परिवार चिलचिलाती धुप में सड़क पर बैठा मिला। आज मुसाहिद ने एसडीएम से शिकायत की कि आरोपी पक्ष व पुलिस की सांठगांठ से उसे जान बूझकर चौकी में बिठाकर उसके मकान पर कब्जा किया गया। बाद में भी उसने पुलिस को सूचित किया, परंतु पुलिस मौके तक नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

शिकायत पर एसडीएम ने तालाब की पूरी जमीन की पैमाइश के आदेश दिए हैं। उधर कस्बा चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि मकान का सामान बाहर फेंकने या कब्जा करने की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top