राजनीति

Politics : बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya के नेतृत्व में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, नफरत छोडो हाथ से हाथ जोड़ो का दिया ये खास संदेश 

इंफो उत्तराखंड 

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य़ के नेतृत्व में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ने नफरत छोडो हाथ से हाथ जोड़ो का संदेश दिया। इस मौके पर यात्रा के प्रदेश संयोजक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश को धर्म और मजहब के नाम बांटा जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि इस यात्रा में हजारों लोगों ने शिरकत की। यात्रा के समापन पर प्रदेश संयोजक लल्लू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में अत्याचारी और अन्यायी सरकार बन चुकी है। रेल, हवाई सहित अन्य सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। भाजपा शासन में मजदूर, किसान, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। सरकार एक प्रतिशत वाले लोगों को लाभ दे रही है। अपने को डबल इंजन का सीएम कहने वाले पुष्कर सिंग धामी के राज्य से छह साल में दो लाख लोग पलायन कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीएम

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के स्तंभ हैं। कांग्रेस को स्थापित करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। आर्य ने कहा कि सांप्रदायिकता के साथ भाजपा देश को कमजोर करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस सबकों साथ लेकर चल रही है। प्रदेश के एक मंत्री राजीव गांधी की हत्या को एक हादसा बता रहे है। देश में बदलाव जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सवः डाॅ. रावत

2024 में लोकसभा की पांचों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहरायेगा। जबकि 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के भारत जोडो यात्रा के संदेश और कांग्रेस की नीतियों और भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार, बेरोगारी, महंगाई के बारे में आम लोगों को बताने का आहवान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‎राजकीय इंटर कॉलेज दौक में हर्षोल्लास से मनाया गया ''स्वतंत्रता दिवस" ‎

संचालन नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य और डीके जोशी ने किया। इससे पहले सिंचाई विभाग अतिथि गृह से नफरत छोडो हाथ से हाथ जोडो यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामभवन धर्मशाला पहुंचकर संपन हुई।

वहां किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, डा नरेंद्र खत्री. महेश शर्मा, ब्लाक प्रमुख पति राजकुमार, जीत सिंह, सत्यवान गर्ग, कदीर, अमीर अहमद, महीपाल यादव. शेर सिंह, नाजमा शेख, हामिद, मोहम्मद रफी, बब्बू सैफी आदि थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top