उत्तराखंड

ललित श्रीवास्तव बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

ललित श्रीवास्तव बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने ललित श्रीवास्तव को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने उनको मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई दी और उम्मीद जताई कि प्रदेश के हित में पूरी ऊर्जा से कार्य करते रहेंगे।

गौरतलब है कि ललित श्रीवास्तव इससे पहले जन अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने जन अधिकार मोर्चा से त्यागपत्र देकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का दामन थामा था।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

ललित उत्तराखंड क्रांति सेना के भी संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। ललित श्रीवास्तव इससे पहले क्षेत्रीय दलों के गठबंधन ‘ऊर्जा’ के घटक दल के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं और पिछले लोकसभा चुनाव और विगत निकाय चुनाव में ऊर्जा गठबंधन के सहयोगी के रूप में काफी सक्रिय रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने ललित श्रीवास्तव को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

ललित श्रीवास्तव ने कहा कि जल्दी ही राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में युवा प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी रहेगी और साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर भी पार्टी का प्रसार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

ललित श्रीवास्तव ने कहा कि बेरोजगारी पारदर्शी परीक्षाएं कराना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।
उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी से जुड़ें ताकि प्रदेश में एक वैकल्पिक राजनीति के तहत प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई जा सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top