उत्तराखंड

बड़ी खबर: उत्तरकाशी में भूस्खलन की चपेट में आया लेबर कैंप! 10 मजदूरों का रेस्क्यू, 9 की तलाश जारी

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सलाई बैंड में देर रात हुई भारी बारिश ने कहर बरपा दिया। भीषण भूस्खलन की चपेट में एक लेबर कैंप आ गया, जिसमें कुल 19 श्रमिक मौजूद थे। दिल दहला देने वाली इस घटना में अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 9 की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

घटना की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम, उपनिरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में, सबसे पहले मौके पर पहुंची। मार्ग बाधित होने के बावजूद टीम ने दुर्गम पैदल रास्ता पार कर घटनास्थल तक पहुंच बनाई। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए मौके पर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF के साथ-साथ स्थानीय पुलिस, NDRF, राजस्व विभाग, NH बड़कोट तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें संयुक्त रूप से मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है और मार्गों को नियंत्रित किया गया है, ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

अफवाहों से बचें, प्रशासन पर भरोसा रखें

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। आपातकालीन स्थिति में सरकारी विभागों से ही संपर्क करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top