उत्तराखंड

पिता के साये के बाद छूटी पढ़ाई, ‘नंदा-सुनंदा’ प्रोजेक्ट ने फिर लगाये पंख

  • पिता के साये के बाद छूटी पढ़ाई
  • ‘नंदा-सुनंदा’ प्रोजेक्ट ने फिर लगाये पंख
  • डीएम बोले- शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा हथियार

देहरादून, संवाददाता। पिता के निधन और आर्थिक संकट से बाधित बालिकाओं की शिक्षा को संजीवनी देने के लिए जिला प्रशासन की ‘नंदा-सुनंदा’ परियोजना के तहत 26 छात्राओं की पढ़ाई फिर से शुरू कराई गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बालिकाओं को 6.93 लाख रुपये की फीस के चेक वितरित किए, जो सीधे स्कूल-कॉलेज के खातों में जमा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में शुरू हुई शहर की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन

इस चरण में 10 प्राथमिक, 8 माध्यमिक और 8 उच्च शिक्षा की छात्राओं को लाभ मिला। योजना के तहत अब तक करीब 1 करोड़ रुपये से 120 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, राजभवन घेराव से होगा शंखनाद

लाभार्थियों में जिया, अनुष्का, हिमिका, आदिका, कनक, वैश्नवी, फलक, प्रभुगन कौर, किरत कौर, इशिका, मदिहा, दिया समेत कई बालिकाएं शामिल हैं, जिनकी पढ़ाई पारिवारिक संकट के कारण रुक गई थी।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि “शिक्षा ही सशक्तिकरण और सफलता का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर जरूरतमंद छात्रा के साथ खड़ा रहेगा और इस योजना को प्रदेश स्तर पर लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों के धरने को उक्रांद का समर्थन

सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि योजना के तहत बालिकाओं की पढ़ाई का नियमित फॉलोअप भी किया जाता है। कार्यक्रम में निदेशक जनगणना आशीष श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी और अभिभावक उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top