उत्तराखंड

अच्छी पहल : “इस सर्दी लाएं बदलाव” के तहत अब सर्दियों में गर्म कपड़ों से कोई नहीं रहेगा वंचित : सोनिका

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

जिलाधिकारी सोनिका ने अभिनव पहल लाते हुए, कहा कि इस सर्दियों में गर्म कपड़ों से कोई भी वंचित नहीं रहेगा, इसके लिए इस सर्दी, लाएं बदलाव अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करने की अपील की गई है।

डीएम सोनिका ने कहा कि बढ़ती सर्दियों के कारण कई लोगो को गरम कपड़ों की उपलब्धता ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन देहरादून द्वारा एक कदम बढ़ाया गया है जिसको आप सभी के सहयोग से सफल बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

इसी के तहत तो आएं गरम लिबास के रूप में अपना स्नेह पहुंचाएं अभियान को चलाया जा रहा है।

गरम कपड़े भेंट करने के लिए 18001802525 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही पता बताने पर अभियान से जुड़ी टीम आप तक पहुंचेगी। या आप दिए गए पते पर भी कपड़े पहुंचा सकते हैं। भेंट कपड़ो को जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंद तक पहुंचाया जा सकेग।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भेंट करने का स्थान :-

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बस में कपड़े दान कर सकते हैं। या वात्सल्य डे केयर सेन्टर वीरांगना तीलू रौतेली, कामकाजी महिला छात्रावास इ0सी0 रोड, सर्वे चौक पर जाकर भी कपड़े दान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top