- नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 58वें दिन भी जारी
देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग बेरोजगारों का धरना शनिवार को 58वें दिन भी शांतिपूर्ण रूप से जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है और केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।
नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक वर्षवार भर्ती को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बनाई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जा रहा है।
धरना स्थल पर विकास पुंडीर, अनिल रमोला, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, भास्कर, सुभाष रावत, शिरा, सपना, सुजाता, प्रीती, सोनी सहित अन्य नर्सिंग बेरोजगार मौजूद रहे।
