on-the-closure-of-the-construction-work-of-the-rail-underpass-in-luxor-local.
जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591
लक्सर में रेल अंडरपास का निर्माण कार्य बंद करने की सूचना पर स्थानीय लोग भड़क गए। निर्माण स्थल पर पहुंचे लोगो ने जमकर हंगामा काटा और अंडरपास का निर्माण कार्य रोकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
दरअसल पिछले एक साल से लक्सर में रेल अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। आज कुछ लोगों को सूचना मिली कि रेल प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य को बंद किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले स्थानीय लोग और व्यापारी वर्ग में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे लोगों की रेल प्रशासन के साथ जमकर नोकझोंक हुई।
सूचना मिलने पर लक्सर नगर पालिका के चेयरमैन अमरीश गर्ग भी निर्माण स्थल पर पहुंचे और देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बड़े आंदोलन के बाद लक्सर में रेल अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, यदि यह निर्माण कार्य रुका तो सभी नगरवासी एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं दूसरी ओर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य बंद नहीं होगा।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें