उत्तराखंड

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले में 10 जुलाई (गुरुवार) को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और आपदा न्यूनीकरण के उपायों के तहत लिया है। इस दौरान कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार देर शाम जारी पूर्वानुमान में देहरादून के लिए चेतावनी जारी की थी। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र दौर की भी संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि भारी वर्षा के कारण संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह अवकाश घोषित करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि सभी बोर्डों के स्कूल, चाहे वे सरकारी हों, निजी हों या सहायता प्राप्त, इस आदेश के दायरे में आएंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top