Ad Ad
उत्तराखंड

पांवटा साहिब-बल्लूपुर फोरलेन : 2 घंटे का सफर अब 35 मिनट में, जाम से मिलेगी मुक्ति

  • ₹1,646 करोड़ की परियोजना का काम अंतिम चरण में, फरवरी 2026 तक पूरा होगा लक्ष्य।

देहरादून। पांवटा साहिब से देहरादून के बल्‍लूपुर तक एनएच-07 पर प्रस्तावित चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति देगी। 44.8 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के तहत सड़क का उन्नयन और फोरलेनीकरण किया जा रहा है, जिसमें लगभग 25 किलोमीटर ग्रीनफील्ड बायपास शामिल है। इससे मार्ग की लंबाई करीब 7 किलोमीटर कम होगी और यात्रा समय व ईंधन की बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के नाम पर किया पौधारोपण

एनएचएआई द्वारा ₹1,646.21 करोड़ की लागत से हाइब्रिड एन्यूटी मोड में दो पैकेजों में परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 1,175 मीटर लंबा चार लेन यमुना पुल और 105 मीटर लंबा आसन नदी पुल प्रमुख हैं। परियोजना के 31.5 किलोमीटर हिस्से पर यातायात शुरू किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य फरवरी 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें 👉  उदयन शालिनी फेलोशिप' से संवरेगा देहरादून की 30 बेटियों का भविष्य

परियोजना के पूरा होने पर पांवटा साहिब से देहरादून की यात्रा लगभग 2 घंटे से घटकर करीब 35 मिनट रह जाएगी। इससे देहरादून शहर को जाम से राहत मिलेगी, दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से बेहतर जुड़ाव होगा और पर्यटन, उद्योग व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सुबोध उनियाल
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top