उत्तराखंड

खुलासा : पत्नी और प्रेमी ने सम्पत्ति तथा पैसों के लिये षड्यंत्र रचकर पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

दून पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र में मीट कारोबारी की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी तलाकशुदा पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि कारोबारी लगातार अपनी संपत्तियों को बेच रहा था। ऐसे में महिला को डर था कि वह उसके बेटे के लिए कुछ नहीं छोड़ेगा। इसलिए अपने बेटे के भविष्य की चिंता में महिला ने यह बड़ा कदम उठाया।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सहसपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि बीते सहसपुर के बालूवाला स्थित एक मकान में गुमान सिंह नाम के मीट कारोबारी का शव पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

गुमान सिंह की बहन पुष्पा देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान मकान तक आने वाले रूट के करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।

फुटेज में एक महिला मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति के साथ आती दिख रही थी। पुष्पा देवी ने इस महिला की पहचान अपनी पूर्व भाभी आशा यादव के रूप में की।

पुलिस ने आशा यादव के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उसने हत्या से पहले कई दफा रणजीत सिंह (निवासी गजा, टिहरी गढ़वाल) नाम के व्यक्ति से बात की है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हत्या के बाद भी लगातार उससे बात की जा रही थी। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर आशा यादव और रणजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आशा ने मंगलवार शाम को गुमान को फोन कर बालूवाला स्थित मकान पर बुलाया। यहां उसके लिए शराब के दो पव्वे भी लेकर गई। रणजीत ने गुमान सिंह को शराब में नशे की गोलियां मिलाकर दे दी। जब रात में उसे नींद आ गई तो दोनों ने गुमान सिंह का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

नाम पता अभियुक्तगण –

1- रणजीत सिंह नेगी पुत्र बचन सिंह निवासी गजा,जनपद टिहरी गढवाल हाल पता सेलाकुंई देहरादून।

2- आशा यादव पूर्व पत्नी स्व0 गुमान सिंह निवासी सेलाकुंई देहरादून।

बरामदगी का विवरण –

1- घटना में प्रयुक्त मो0सा0 स्पलेण्डर नम्बर UK07BZ 5012

2- मृतक का मोबाईल फोन ओप्पो

3- घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन

4- घटना में प्रयुक्त रस्सी

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top