उत्तराखंड

“जनता पहले, राजनीति बाद में, मदन बिष्ट ने निभाया जनप्रतिनिधि होने का फर्ज : गरिमा दसौनी

मदन बिष्ट ने निभाया एक जनप्रतिनिधि होने का फर्ज – गरिमा मेहरा दसोनी

सोशल मीडिया पर द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के एक वीडियो वायरल होने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रतिक्रिया दी है। दसौनी ने कहा की मुख्यमंत्री सिर्फ बीजेपी के नहीं समस्त प्रदेशवासियों के होते हैं, ऐसे में विधायक मदन बिष्ट की विधानसभा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा हुआ था और वहां से निर्वाचित विधायक होने के नाते मदन बिष्ट को प्रोटोकॉल के तहत उस कार्यक्रम में उपस्थित होना था।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें

गरिमा ने कहा कि वैसे भी हमारी संस्कृति “अतिथि देवो भव “की है, वैचारिक मतभेद अपनी जगह पर हैं पर जब मुख्यमंत्री मदन बिष्ट की विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो स्थानीय विधायक और मेजबान होने के नाते यह मदन बिष्ट का कर्तव्य बनता था कि वह प्रदेश के मुखिया के सत्कार और स्वागत में कोई कमी ना रखें।

दसौनी ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक मदन बिष्ट ने प्रदेश के मुखिया से अपने क्षेत्र में एक स्पेशियलिटी अस्पताल स्वीकृत करने का निवेदन किया उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि द्वाराहाट के लोगों को दुख बीमारी में या तो अल्मोड़ा या हल्द्वानी या फिर देहरादून ले जाना पड़ता है ऐसे में एक अच्छा अस्पताल यदि उनकी खुद की विधानसभा में खुल जाएगा तो वह स्वयं अपने क्षेत्र की जनता के साथ धन्यवाद और आभार स्वरूप मुख्यमंत्री धामी का जयकारा लगाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून में जुटा देशभर के हड्डी रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा

गरिमा ने कहा कि मदन बिष्ट की इसी बात को सोशल मीडिया पर तोड़ मरोड़ कर चलाया जा रहा है।

गरिमा ने कहा की मदन बिष्ट कांग्रेस के नेता होने के साथ-साथ द्वाराहाट विधानसभा के निर्वाचित विधायक हैं और द्वाराहाट की सम्मानित जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी, जवाबदेही और प्रतिबद्धता सर्वोपरि है। ऐसे में प्रदेश का हर विधायक चाहता है कि उसके क्षेत्र में सर्वाधिक विकास और जनहित के कार्य हों,इसी कड़ी में मदन बिष्ट की भी प्रदेश के मुखिया से यही अपेक्षा है।

यह भी पढ़ें 👉  वृहद रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 117 को मिली नौकरी

गरिमा ने यह भी कहा की उत्तराखंड कांग्रेस को गर्व है की मदन बिष्ट एक जनप्रतिनिधि के तौर पर खरे उतरे हैं और उन्होंने अपने वैचारिक मतभेद को क्षेत्रीय जनता के विकास के आढ़े नहीं आने दिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top