उत्तराखंड

खुले में कूड़ा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : DM स्वाति एस.भदौरिया

खुले में कूड़ा डालने वालों पर करें कार्रवाई: डीएम गढ़वाल

जिलाधिकारी ने दिये पौड़ी शहर में सीवर लाइन बनाने के लिये कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

गंगा स्वच्छता पर फोकस, निकायों को ठोस अपशिष्ट निस्तारण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को एनआईसी कक्ष में नमामि गंगे समिति की बैठक ली। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि नदियों के किनारे अवैध अतिक्रमण वाली दुकानों को तत्काल हटाया जाय और दोषियों पर चालानी कार्रवाई की जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर व नगर पालिका पौड़ी को निर्देशित किया कि वे ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही उन्होंने नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि शहर में सीवर लाइन बनाने की कार्ययोजना तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां पुराने समय से कूड़ा जमा था और अब हटा दिया गया है, उन स्थलों पर सौंदर्यीकरण करते हुये पार्क आदि विकसित किये जाएं। उन्होंने सभी निकाय अधिकारियों को ऐसे स्थलों की पहले और वर्तमान स्थिति की फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

साथ ही जिलाधिकारी ने गंगा यूनिट हरिद्वार को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित आंकड़ों को गंगा तरंग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने तथा निकायों को निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएनडी वेस्ट) के लिये शीघ्र भूमि चयन करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने खुले में सीएनडी वेस्ट डालने वालों पर भी चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त कोटद्वार को एसटीपी प्लांट के भूमि विवाद का शीघ्र समाधान करने तथा नगर पालिका दुगड्डा व नगर पंचायत स्वर्गाश्रम और सतपुली को ठोस अपशिष्ट हेतु भूमि चयन कर डीपीआर बनाकर शासन को प्रेषित करने के निर्देश भी दिये।

जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्रों पर भी सख़्ती बरतते हुये उद्योग महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि सिडकुल क्षेत्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी इकाई नदियों में अवैध रूप से अपशिष्ट न डाले। साथ ही दोषियों पर चालानी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। खनन गतिविधियों को लेकर भी जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में जहां कहीं भी अवैध खनन या अवैध खनिज भंडारण हो रहा हो, वहां दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी, मुख्य कृषि अधिकारी विवेक कुमार यादव, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला खनन अधिकारी राहुल नेगी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत भावना रावत, पीडी स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top