उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां एक टेंट हाउस के गोदाम में लगी अचानक से आग। 12 सिलेंडरों के धमाकों से मचा हड़कंप

ऋषिकेश/ इंफो उत्तराखंड

ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कल शिवाजी नगर में शाम को एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक से आग लग गई। जिसमें करीब 12 सिलेंडर एक के बात एक ब्लास्ट होने शुरू हो गए। जिसके बाद आस-पास रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

 

ऋषिकेश एम्स चौकी पुलिस के मुताबिक कल देर शाम को एम्स से सटी शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में एक टेंट हाउस के खुले गोदाम में अचानक से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी जिसके बाद वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

 

मिली जानकारी के अनुसार गोदाम में रखे करीब 12 सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। जिसके बाद एक के बाद एक सिलेण्डर फटने लगे।  धमाका इतना तेज था कि कॉलोनी में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और आग की सूचना पर सबसे पहले एम्स चौकी प्रभारी शिवराम टीम के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस के बाद करीब आधे घंटे के बाद दलवीर सिंह दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे CM धामी, युद्धस्तर पर रेस्क्यू के निर्देश

 

 

जिसके बाद करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि भयानक आग और सिलिंडरों के धमाकों के बाद कोई व्यक्ति हताहत या घायल नहीं हुआ

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top