उत्तराखंड

हादसा (accident) : ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, देखिए रेस्क्यू वीडियो

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

ऋषिकेश मुनि की रेती क्षेत्र में कल देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक तपोवन लेमन ट्री के होटल के पास एक कार लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने ढालवाला पुलिस को दी।‌

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

वहीं इसकी सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी निरीक्षक कविन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पहुंची। टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरणों के साथ गहरी खाई में उतरकर घायलों को रेस्क्यू किया गया।

एसडीआरएफ की टीम द्वारा एक घायल को पैदल लाया गया। उसके सिर पर मामूली चोट है और घायलों को स्ट्रेचर से सड़क तक लाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

सभी को 108 के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया। तीनों व्यक्ति लेमन ट्री होटल के स्टाफ हैं, जो कि होटल से ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, और कार नदी के पास जाकर ही रुकी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

घायलों के नाम

1. मनीष बोहरा पुत्र मदन बोहरा, उम्र (24), पिथौरागढ़, होटल एचआर

2. सुमन चौहान पुत्र अब्बल सिंह, उम्र (33), किरानू उत्तरकाशी

3. राजेश पुत्र लक्ष्मी चंद जखमोला, उम्र (29), शिवाजी नगर ऋषिकेश

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top