उत्तराखंड

द्विवर्षीय D.EL.Ed. प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट! अब ये आदेश हुआ जारी, पढ़िए… 

Uttarakhand news : द्विवर्षीय डी०एल०एड० (D.EL.Ed) प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर, जहां ऑनलाइन आवेदन तिथि में बदलाव किया गया है! पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च रखी गई थी! जिसे अब बढ़ाकर 5 अप्रैल 2023 कर दिया गया है! इससे वंचित रह गए अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा!

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. तबस्सुम बनी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिनांक 20 मई 2023 को प्रस्तावित द्विवर्षीय डी०एल०एड० (D.El.Ed.) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2021-22 में सम्मिलित होने वाले इच्छुक, स्नातक, योग्यताधारी अभ्यर्थियों से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा परिषद् की वेबसाइट www.ukdeled.com पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को व्यापक जन हित में दिनांक 28 मार्च से बढाकर 05 अप्रैल 2023, सांय 05:00 बजे कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

इसके अलावा शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि भी दिनांक 05 अप्रैल 2023, रात्रि 11:59 बजे तक बढ़ा दी गयी है।

इच्छुक अभ्यर्थी www.ukdeled.com वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा की सूचना विवरणिका को डाउनलोड कर उसमें दिये गये निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर अपनी शैक्षिक एवं अर्हतानुसार परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु उक्त अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top