स्वास्थ्य

अच्छी खबर : संजय की मेहनत लाई रंग, जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए ठीक कराई गई अल्ट्रासाउंड मशीन (Ultrasound machine)

Advertisements

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड 

आखिर कार काफी प्रयास के बाद जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो गई है। अब यहां पर हर रोज गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किये जायेंगे। जिसकी बुधवार से विधिवत शुरुआत भी हो गयी है।

इससे पहले महिला अस्पताल में सप्ताह में सिर्फ बुधवार को ही अल्ट्रासाउंड होते थे। इससे दूरदराज क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को बेरंग वापस लौटना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

लेकिन अब महिला अस्पताल में रोज गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होंगे। इससे महिलाओं को अब निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और सस्ते दरों में सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में तैनात दो रेडियोलॉजिस्ट में से एक डॉक्टर को महिला अस्पताल अटैच कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे व्यक्तिगत रूप से काफी समय से प्रयासरत थे। जिसके बाद अब जाकर यह प्रयास सफल हुआ है। साथ ही देहरादून स्थित उच्चाधिकारियों के संपर्क में लगातार बने हुए थे। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top