उत्तराखंड

दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

  • दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी में हंगामा, तीमारदारों और कर्मचारियों में मारपीट

देहरादून। दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी के बाहर रविवार को मरीज के तीमारदारों और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक और मारपीट हो गई। घटना में एक महिला सुरक्षा कर्मी, एक वार्ड आया और दो पुरुष सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रविवार सुबह करीब चार बजे एक 16 वर्षीय किशोरी को पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत पर गायनी इमरजेंसी लाया गया था। इलाज के दौरान किसी बात को लेकर तीमारदारों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

आरोप है कि तीमारदारों ने महिला सुरक्षा कर्मी कविता के सिर पर बोतल से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और जबड़े में चोट आई। वहीं वार्ड आया दीपा के पेट में लात मारने का भी आरोप है, जिससे उन्हें आंतरिक चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा कर्मी हरेंद्र और रमेश के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

बताया गया कि मारपीट के बाद तीमारदार मरीज को लेकर नीचे की ओर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रैफिक कार्यालय के पास से संबंधित लोगों को पकड़कर धारा चौकी में बैठाया और पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

किशोरी के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना जानकारी दिए यूपीटी (यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट) कराया और खून की जांच के दौरान आवश्यकता से अधिक रक्त लिया। विरोध करने पर अस्पताल कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पेट दर्द की शिकायत पर निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत यूपीटी जांच कराई जाती है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आर.एस. बिष्ट और डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र मित्तल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनका कहना है कि किसी भी परिस्थिति में मारपीट स्वीकार्य नहीं है और दोषियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

प्राचार्य ने मांगी जांच रिपोर्ट

दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने भी पूरे मामले की जानकारी लेकर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। उधर, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इंफो उत्तराखंड इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

धारा चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायतें ली जा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top