उत्तराखंड

Weather Update : आज कहर बनकर बरसेगा मौसम! उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

आज कहर बनकर बरसेगा मौसम! उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड में आज आसमान से आफत बरस सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। नैनीताल और बागेश्वर में हालात गंभीर हो सकते हैं, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को पूरी सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून और नैनीताल में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। सभी जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना के साथ मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

देहरादून में शुक्रवार को सुबह से ही बादल मंडराते रहे। हालांकि दोपहर में धूप ने तापमान को चढ़ा दिया और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। हल्की फुहारें राहत नहीं दे सकीं, लेकिन शाम होते-होते फिर धूप ने दस्तक दे दी। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासकर बागेश्वर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से भूस्खलन और मार्ग बाधित होने की आशंका जताई गई है। चारधाम मार्गों पर बादलों की घनी चादर और तेज बारिश के कारण यात्रा में अड़चनें आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है हल्के में न लें ये मौसम, सावधानी में ही सुरक्षा है।

1

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top