Ad Ad
उत्तराखंड

पत्रकारों की एकजुटता का प्रतीक बनेगा आगामी ‘होली मिलन’ कार्यक्रम

देहरादून। ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन (आईसना) उत्तराखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राजधानी देहरादून स्थित हरिद्वार रोड के जीआईडी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न हितों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन पर भी सहमति बनी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रस्तावित होली मिलन कार्यक्रम केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह पत्रकारों के आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ और नवोदित पत्रकारों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के विशिष्ट जनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि आयोजन पूर्णतः मर्यादित, सांस्कृतिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा, जहां रंगों के साथ विचारों और सहयोग की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़ खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री

प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से सुझाव लिए और कहा कि होली मिलन कार्यक्रम को जिला अध्यक्षों के साथ मिलकर सफल बनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में आईसना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी और राष्ट्रीय महासचिव आरती त्रिपाठी (सदस्य, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया) को भी आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक : सीएम धामी

महासचिव ने कहा कि आगामी होली मिलन कार्यक्रम पत्रकारों की एकता, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होगा। कार्यक्रम की तिथि और स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे 300 पौधे

बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम से जुड़े कुछ प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। इस अवसर पर आईसना की ओर से वरिष्ठ पत्रकार बसंत पंत और अनूप ढौंडियाल को संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, सहसचिव अफरोज खान, नीरज पाल, सोनू उनियाल, सलीम खान, सरिता थलवाल, आरिफ खान, इफ्तिखार अंसारी, विकास बेलवाल समेत कई पत्रकार सदस्य उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top