उत्तराखंड

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 : आज खुलेगा 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा।

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। 89 विकासखंडों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव में कुल 32,580 प्रत्याशी मैदान में थे, जो 11,082 पदों के लिए किस्मत आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतगणना की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मतगणना समाप्त होते ही परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएंगे। वहीं, विजयी जुलूस पर इस बार पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 15,024 कार्मिक मतगणना कार्य में लगाए गए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के लिए 8,926 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस बार कुल मतदान प्रतिशत 69.16 रहा, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 74.42% और पुरुषों की 64.23% रही।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

अब सभी की निगाहें उन उम्मीदवारों पर टिकी हैं, जिनका राजनीतिक भविष्य इन मतपेटियों में बंद है। पंचायत स्तर की यह चुनावी जंग राज्य के ग्रामीण नेतृत्व की दिशा तय करने वाली है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top